Dark Mode
डीडवाना : कार बाइक की हुई टक्कर बाइक पर सवार तीन युवक हुए घायल

डीडवाना : कार बाइक की हुई टक्कर बाइक पर सवार तीन युवक हुए घायल

डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम जुनिजालिया में एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए,जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार जारी करवाया गया, जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक दौलाराम नेमाराम धनाराम निवासी अलखपुरा अपनी बाइक से जुनिजालिया के पास मेला देखकर वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे,इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर की वजह से बाइक पर सवार तीनों युवक नीचे गिरकर घायल हो गए,घायलों की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी,जिस पर 108 के पायलट रामस्वरूप बिजारणिया ईएमटी राजेंद्र मुवाल तुरंत 108 लेकर मौके पर पहुंचे,एव तीनों घायलों का उपचार कर 108 एंबुलेंस की सहायता से शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!