Dark Mode
डीडवाना : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को डीडवाना आयेंगी

डीडवाना : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को डीडवाना आयेंगी

डीडवाना। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को डीडवाना आयेंगी। उप मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे गुरुवार, 14 अगस्त को प्रात: 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे डीडवाना पहुंचेंगी, जहां वे हिम्मत छात्रावास में आयोजित वीरवर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं पर्यटन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार उप मुख्यमंत्री महोदया दोपहर 2 बजे डीडवाना से रैवासा, सीकर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!