Dark Mode
डीडवाना : गुमशुदा नाबालिक बालिका को ढूंढने की परिजनों ने लगाई गुहार 

डीडवाना : गुमशुदा नाबालिक बालिका को ढूंढने की परिजनों ने लगाई गुहार 

  • एसपी ऑफिस के सामने स्थित कच्ची बस्ती से गायब हुई नाबालिक बालिका 
  • 7 दिन बीत जाने के बावजूद भी नहीं लगा बालिका का पता 
  • परिजनों के एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

 डीडवाना। शहर के नागौर रोड पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित एक कच्ची बस्ती से एक नाबालिक बालिका के गुमशुदा हो जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर परिजनों ने गुमशुदा की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।गुमशुदगी दर्ज कराने के 7 दिन बीत जाने के बावजूद भी बालिका का कोई पता नहीं लगा है। जिस पर परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक से नाबालिक बालिका को ढूंढने की गुहार लगाई है।बालिका के साथ क्या हुआ है कौन उसे उठाकर ले गया है।उसकी भी जांच की मांग परिजनों के द्वारा की गई है।परिजनों के द्वारा बताया गया है। कि 7 जुलाई को सभी परिवारजन खाना खाकर सो गए थे।और 8 जुलाई को सुबह 7:00 बजे जब उठकर देखा तो बालिका नहीं थी।आस पड़ोस में जब पता किया तो बालिका का पता नहीं लगा जिस पर थाने में बालिका की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।और गुमशुदगी दर्ज कराने के 7 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक किसी तरह का कोई पता नहीं लगा है।जिसमें परिजनों ने नाबालिक बालिका को ढूंढने के लिए एसपी से गुहार लगाई है।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की यह घटना है जहां से नाबालिक बालिका गायब हुई है।गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई को शाम के समय हम सभी परिवार वाले खाना खाकर करीब 11 बजे सो गये थे, मेरी पुत्री गगा हमारे साथ हमारे घर में ही सोई थी। सुबह करीब 8 बजे में उठा तो मेरी पुत्री गगा घर पर नहीं मिली तव हमने हमारे आस पास रिश्तेदारों में मेरी पुत्री गंगा को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला है।यह रिपोर्ट बालिका के पिता रेगडा पुत्र मुकनाराम के द्वारा दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!