Dark Mode
डीडवाना : हरनाथ पुनिया को चुना निर्विरोध अध्यक्ष 

डीडवाना : हरनाथ पुनिया को चुना निर्विरोध अध्यक्ष 

डीडवाना। राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना कुचामन की तहसील लाडनूं के तहसील अध्यक्ष पद पर हरनाथ पुनिया को निर्विरोध चुना गया।जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मनवर उसमानी ने बताया की सुभाष चन्द्र बोस उच्च माध्यमिक स्कूल लाडनूं में पेंशनर्स समाज तहसील लाडनूं के अध्यक्ष के चुनाव जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव के सानिध्य में संम्पन हुए। जिसमे लाडनूं तहसील के पेंशनर्स ने निर्विरोध तहसील अध्यक्ष के रूप में हरनाथ पुनिया को चुना गया।उसमानी ने बताया कि लंबे समय से लाडनूं पेंशनर्स समाज के तहसील अध्यक्ष का चुनाव अपरिहार्य कारण से लंबित चल रहा था।जिसके लिए लगभग डेढ माह पूर्व पेंशनर्स समाज लाडनूं की बैठक में सर्व सम्मति से रेवन्तसिंह नरुका को संयोजक नियुक्त कर बकाया चल रहे सदस्यता अभियान पूर्ण अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न की जिमेदारी दी गई थी।जिसके तहत नरुका के अथक प्रयास लाडनूं तहसील के सभी पेंशनर्स की जागरूकता के चलते तहसील के पेंशनर्स की बैठक में सर्व सम्मति से निर्विरोध तहसील अध्यक्ष के रूप में हरनाथ पुनिया को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि चुनाव में निर्वाचन अधिकारी इंद्रचंद्र जांगिड़ प्रधानाचार्य के डी एस राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,लाडनू, सहायक निर्वाचन अधिकारी तुलसीराम रेगर, व्याख्याता रा उ मा वि, विश्वनाथपुरा अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी घनश्याम स्वामी प्रशानिक अधिकारी सीबीओ कार्यालय लाडनूं की संयुक्त टीम ने पेंशनर्स समाज लाडनू शाखा के उपस्थित पेंशनर्स को चुनाव संबंधित जानकारी से अवगत करवाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव, कार्यकारिणी के सलाहकार द्वारका प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद परिहार, रामप्रसाद वैष्णव,जिला प्रवक्ता मनवर उसमानी भी उपस्थित थे।उन्होंने बताया कि पेंशनर्स समाज लाडनूं के वरिष्ट सदस्य सूर्य प्रकाश सिखवाल ने तहसील अध्यक्ष के लिए हरनाथ पुनिया का नाम प्रस्तावित किया वहीं सेवानीवर्त वैद्य पुरूषोत्तम शर्मा ने इस नाम का समर्थन व अनुमोदन किया। निर्वाचन अधिकारियों की टीम ने सभी उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी और आव्हान किया कि कोई सदस्य अन्य नाम प्रस्तावित करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन पेंशनर्स समाज ने पुनिया के नाम पर ही सहमति जताई।ततपश्चात  निर्वाचन अधिकारी ने सर्व सम्मति की जानकारी बैठक को दी।लाडनू तहसील के पेंशनर्स समाज के तहसील अध्यक्ष पद पर हरनाथ पुनिया के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की इस मौके पर रेवन्त सिंह नरुका अब्दुल हमीद परिहार जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने अपने  विचारों से अवगत करवाया। लाडनू तहसील के नव निर्वाचित तहसिल अध्यक्ष हरनाथ पुनिया ने सभी का आभार प्रकट कर संगठन को एकजुटता के साथ पेंशनर्स हितों के लिए काम करने का विश्वास दिलाया।कार्यकारणी के  शीघ्र गठन आश्वासन दिया। अंत मे पेंशनर्स समाज के कई साथियों के निधन से हुई क्षति पर दो मिनट का मोन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक समाप्त की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!