Dark Mode
डीडवाना : आज से जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आग़ाज़ 

डीडवाना : आज से जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आग़ाज़ 

डीडवाना। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय डीडवाना के प्रांगण में प्रातः 9.30 बजे किया जायेगा। इस अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक राष्ट्र के स्वास्थ्य परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए देश भर में समर्पित चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा एवम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की इन शिविरों में स्त्री रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, मधुमेह, दन्त और रक्तचाप की जांच के साथ साथ गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया व टीबी संबंधी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वन्दना कार्ड, निक्षय मित्र स्वयंसेवी पंजीकरण, अंगदान पंजीकरण के साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में स्वस्थ जीवन शैली और स्वास्थ्य के मानकों को बनाए रखने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय भोजन को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर आगामी पखवाड़े में चिकित्सा षिविरों का  आयोजन कर आमजनता को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जायेगी।कार्यक्रम में जिले भर के जनप्रतिनिधी और चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!