डीडवाना : बीमा कर्मियों ने की एक दिवसीय हड़ताल
डीडवाना। जोइन्ट फ्रन्ट ऑल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलॉइज एसोसियेशन के आव्हान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड्ताल विभिन्न मुद्दों को लेकर की इस दौरान सभी कर्मचारियों ने शाखा परिसर के बाहर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष शाखा सचिव शंकर लाल वर्मा ने संबोधित करते हुये बताया कि केन्द्रीय एव विभिन्न राष्ट्रीय यूनियनो के संयुक्त मंच में हमारा संगठन एआईआईईए भी शामिल है।यह हड़ताल 17 सूत्रीय मांग पत्र के लेकर की गई।जिसकी प्रमुख मांगे सभी श्रम संहिताए रद्द करना पुरानी पेंशन योजना बहाल करना समान काम के लिए समान वेतन करना सार्वजनिक क्षेत्र का विनिवेसीकरण बन्द करना तत्काल नई भर्ती करना बीमा कानूनों में परिवर्तन नहीं करना बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेना स्थायी काम की ठेका प्रथा बन्द करना बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत, एफडीआई का निर्णय वापस लेना सार्वजनिक क्षेत्र की आय बीमा कम्पनियों का विलय करना इसके अलावा श्रम विरोधी जन विरोधी नीतियो को वापस लेने की मांग करते हुए यह हडताल की गई। सरकार द्वारा इन मांगो के नहीं माने जाने पर जोइन्ट फ्रंट को संघर्ष के और अधिक कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे।इन अवसर पर किशन मीणा शिवराज सिंह सौरभ तिवाडी सहित कर्मचारी मोजूद रहे।