डीडवाना-कुचामन : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई
- जिलेभर में सघन नाकाबंदी कर, एमवी एक्ट के तहत 286 चालान बनाये
- तेज गति बिना नंबर, काली फिल्म, बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई
डीडवाना-कुचामन। जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के सख्त अनुपालन हेतु सड़क पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना रहा।नाकाबंदी के दौरान जिले के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य चौराहों, व्यस्त सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण वृताधिकारीगणों द्वारा चैक किया गया। बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को मौके पर समझाइश भी दी गई कि वे स्वयं की सुरक्षा हेतु नियमित रूप से हेलमेट का प्रयोग करें। इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर के वाहन, काली फिल्म लगी गाड़ियों, सीट बेल्ट न लगाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर भी कठोर कार्रवाई की गई।करवाई के तहत धारा 185/207 एमवी एक्ट के अंतर्गत 1 बिना नंबर प्लेट वाहन 105 काली फिल्म लगे वाहन 118 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक 13 बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालक 4 तेज गति से वाहन चलाना 39 अन्य चालान 6 सहित 286 चालान बनाए गए।एवं जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन आम नागरिकों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें सुरक्षित यात्रा करें।दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।शराब पीकर वाहन न चलाएं।तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, कृपया संयमित गति रखें।इस अभियान का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।