Dark Mode
डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर ने क्रिटीकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर ने क्रिटीकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कुचामन सिटी। लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिय स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किय जा रहे है।
बुधवार को डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने नावां विधानसभा के क्रिटीकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। ग्रामीणों की सुनी समस्या और ग्रामीणों से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की। कलक्टर असावा ने कुचामन, ग्राम पंचायत जिलिया, सबलपुरा और शिव के क्रिटीकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया मतदान केंद्रों पर कलक्टर ने बीएलओ से मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। ग्राम सबलपुरा में पीने के पानी के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीने के पानी, विद्यालय और गौ शाला से के बारे में बताया। उपखंड अधिकारी कुचामन हुकमी चंद रोहलानियां, पुलिस उपअधीक्षक अरविंद कुमार विश्नोई, स्वीप टीम से चंपालाल सोनी और डॉ ईश्वर राम बेड़ा भी साथ रहे। नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह,बीएलओ रामनिवास कड़वा, नानूराम,बनवारी लाल, कल्लाराम और ग्राम विकास अधिकारी जिलिया और चारणवास भी उपस्थित रहे।

स्वीप गतिविधियां-

निर्वाचन अधिकारी कलक्टर नागौर के निर्देशों की पालना में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र नावां के सभी विभागों में और सार्वजनिक स्थलों पर सामग्री चस्पा कर मतदान करने की अपील की गई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नावां विश्वामित्र मीणा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए सभी विभाग अपनी ओर से प्रयास कर रहे है। शत प्रतिशत मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और दुसरो को भी प्रेरित करें। मतदाताओ को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रयास करना हम सभी का दायित्व है।
स्वीप टीम नावां के चंपालाल सोनी, डॉ ईश्वर राम बेड़ा, सुभाष चंद और मंशाराम ने मतदान सामग्री वितरित की ओर सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। सभी सार्वजनिक स्थलों पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पोस्टर, स्टीकर, संकल्प पत्र और बैनर वितरित किए। नगर परिषद कुचामन के सौजन्य से कुचामन के चारो ओर मतदान से संबंधित बैनर लगाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। जगह जगह सेल्फी प्वाइंट भी लगाए जा रहे है। जिसमे मतदाता अपनी सेल्फी लेकर मीडिया द्वारा मतदान की अपील कर सकता है। बजरंग लाल मीणा, सीताराम, भागीरथ राम, सुरेश मुवाल, महावीर मिश्रा, महेश कुमार, कनवर लाल ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!