Dark Mode
डीडवाना : विदेशी अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद

डीडवाना : विदेशी अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद

  • अवैध ड्रग्स एवं हथियारों पर पुलिस की कारवाई  
  • पाकिस्तान से जुड़े अवैध हत्यारों ड्रग्स के तार
  • गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इलियास की सूचना पर कुल 5 विदेशी हथियार बरामद 
  • 2 अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल, 2 ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्टल के पुर्जे एवं 1 विदेशी पिस्टल के खुले हुए पुर्जे शामिल
  • मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करों का गिरोह दुबई एवं पाकिस्तान से संचालित
  • यूपी में भी लिए आरोपियों ने ड्रग्स हथियार सप्लाई

डीडवाना। थाना पुलिस के द्वारा लगातार एक बड़े गिरोह पर कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है।इन गिरोह के तार दुबई से पाकिस्तान तक जुड़े हुए हैं। दुबई में बैठा इनका आका इनको आदेश देता है।पाकिस्तान से अवैध हथियार अवैध ड्रग्स आती है।भारत में अवैध ड्रग्स अवैध हथियार यहां पर दुबई में बैठे आका के गुर्गे विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं।जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।डीडवाना थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो उनकी टीम के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।अवैध हथियार पुलिस ने पकड़े हैं।अवैध हथियार पाकिस्तान से आए हैं। इन अवैध हथियारों के साथ ड्रग्स की तस्करी भी यह तस्कर करते हैं।पहले यह तस्कर सोने की तस्करी किया करते थे।और सोने में मार्जिन कम होने पर अब इन्होंने ड्रग्स अवैध हथियारों का काम शुरू कर दिया है। अंदेशा यह भी लगाया जा सकता है।कि यह अवैध हथियार आपसी सौहार्द खराब करने के उद्देश्य से भी काम में आ सकते थे। ऐसी भी सूचनाए पुलिस के सामने आई है। इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान की डीडवाना पुलिस ने पंजाब में डेरा भी डाला था।और डेरा डालकर कई इनपुट वहां से जुटाए थे।और इन्हीं इनपुट के आधार पर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीएसपी धरम पूनिया कर रहे हैं।और कार्यवाही राजेंद्र सिंह कमांडो कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर डीडवाना कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया है।अंतरराष्ट्रीय इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। एसपी ने इस पूरे मामले की शुरुआत से लेकर आखिर तक की संपूर्ण जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि 12 जून को एक कार्रवाई की गई थी।मौलासर में जिसमें ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आदिल और अरबाज से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया था। इन्हीं तस्करों की इतला पर मोहम्मद इलियास को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो कर रहे हैं। और थानाधिकारी की टीम ने लगातार मेहनत करते हुए। अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति जो पंजाब में रहता है। उसको गिरफ्तार किया था। और लगातार इन सभी से पूछताछ की जा रही थी। और टेक्निकल टीम के माध्यम से इन सभी के मोबाइलों का डाटा रिकवर कराया गया। जिसमें कुछ हथियारों की फोटो व अन्य सामग्री मिली थी। जिस पर इन आरोपियों से गहनता से अनुसंधान किया गया था। उसी के परिणाम स्वरूप आज यह बड़ी खेप करीबन 5 पिस्टल विदेशी पिस्टल है जो इनसे बरामद की है। दो पिस्टल चाइना मेड है। ग्लॉक पिस्टल नोरिनको जैसे आधुनिक एवं घातक हथियार भी आज जप्त किए हैं। लगातार मामले में पूछताछ जांच जारी है।और कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनका जो मेन सरगना है।असगर अली दुबई में बैठा हुआ है।और यहां शेरानियाबाद का रहने वाला है। वह लगातार इन लोगों के संपर्क में है। कई तरह के खुलासे हुए हैं।और उनकी चैट में यह तथ्य सामने आए हैं कि वह कहता है। लगातार आप जितना चाहे उतना काम करिए। हमारे पास 5 किलो ड्रग्स तैयार पड़ा हुआ है।अपने कस्टमर ढूंढिए। आप कहोगे तब इसमें डिलीवरी दे देंगे। ड्रग्स को लेकर कई तरह के पेमेंट भी हुए हैं। यूएस डीटी के माध्यम से पेमेंट किए गए हैं। पूछताछ एव इनसे जो डिटेल मिली है। इनका जो सरगना है असगर अली जो दुबई में बैठा हुआ है। उसके संपर्क है पाकिस्तान में वहां के भी कुछ नंबर हमारे हाथ लगे हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनका जो था लगातार इलियास से संपर्क था। इलियास अपने साथी जो अमरजीत सिंह है। उसके माध्यम से ड्रग्स और हथियार मंगा रहा था। पूछताछ में सामने आया था कि इन्होंने राजस्थान के अलावा यूपी में भी हथियारों की ड्रग्स की सप्लाई दी है। कुछ नाम सामने आए हैं। उसका अभी खुलासा नहीं करना चाहते उसमें भी लगातार काम किया जा रहा हैं। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दो महत्वपूर्ण कड़ी है। मोहम्मद इलियास अमरजीत सिंह इसमें यह दो महत्वपूर्ण कड़ी है। इन्हीं के आधार पर हम लगातार आगे कार्रवाई कर रहे हैं। यह हथियारों की खेप इनके पास में करीबन 2 से 3 महीने पहले आ चुकी थी। अमरजीत सिंह ने इलियास को लाकर यह हथियार यहां पर दिए।बेचने के लिए लेकिन इलियास को कोई ग्राहक नहीं मिलने पर वापस हथियारों को पंजाब में अमरजीत सिंह के पास में भिजवा दिया था। जो ड्रग्स की खेप पकड़ी थी।उसमें यह हथियार वहां से वापस लेकर आए हैं। इनका जो रिलेटिव का होटल है उसके पीछे इनका कोई प्लॉट है। उसमें एक पॉलिथीन में छुपा कर रखे थे। जल्द ही यह हथियारों को किसी को बेचने की फिराक में थे। लगातार मामले में कार्रवाई जारी है और जो भी आगे जानकारी होगी वह दी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्रसिंह कमांडो प्रभारी साइबर सेल प्रेम प्रकाश साइबर एक्सपेक्ट प्रेम अडानिया प्रहलादसिंह नेमाराम मनोज कुमार गोपाल राम तुलसीराम निशा कंवर साइबर सेल का योगदान रहा है।और विशेष योगदान थानाधिकारी राजेंद्रसिंह कमांडो वह उनकी टीम का रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!