डीडवाना : स्कूल संचालकों की लापरवाही बच्चों पर पड़ सकती भारी
- स्कूल के ऑटो में लटक कर यात्रा कर रहे बच्चे
- जल भराव के क्षेत्र के पास से अधिक स्पीड में गुजर रहे स्कूल के ऑटो
- भेड़ बकरियों की तरह बच्चों को डाला जा रहा ऑटो में
डीडवाना। शहर में निजी स्कूल संचालकों की लापरवाही कभी किसी बड़ी जनहानि बड़ी दुर्घटना को न्योता देती हुई नजर आ रही है,शहर की कई निजी शिक्षण संस्थाओं विद्यालयों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए ऑटो लगा रखे हैं,लेकिन इन ऑटो में किसी तरह की कोई सुविधा सुरक्षा इंतजाम नहीं है,देखा जा सकता है,कि कई ऑटो के पीछे बच्चे लटक कर यात्रा कर रहे हैं,तो कई ऑटो में बच्चों को उस ऑटो की क्षमता से अधिक भेड़ बकरियों की तरफ भरकर ले जाया जा रहा है,वहीं कई जगह जल भराव के क्षेत्र से अधिक स्पीड में ऑटो भगाए जा रहे हैं,आए दिन हादसों की सूचनाओं आती रहती है,जिसमें कई बार स्कूल के ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी खाने बिना नियम कानूनी कागजात के चलने के कारण कई तरह की दुर्घटनाएं होने की घटनाएं सामने आती रहती है,इसके बावजूद सभी नियमों को ताक में रखकर यह ऑटो चल रहे हैं,और बच्चों की जान के साथ में खिलवाड़ कर रहे हैं,भेड़ बकरियों की तरफ भरकर इन ऑटो में बच्चों को ले जाया जा रहा है,कई बच्चे ऑटो के पीछे लटक कर अपने घर जा रहे हैं, संबंधित विभाग भी सिर्फ अपनी खानापूर्तिया करता है,और कागजी कार्रवाई में ही सभी चेकिंग कर लेता है,सही तरीके से आज तक कहीं पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है,हुई है तो सिर्फ खानापूर्तिया हुई है,कई स्कूलों की बसें ऑटो जर्जर अवस्था में पड़े हैं,वह सड़कों पर दौड़ने लायक भी नहीं है, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं,और सब नियमों को ताक में रखकर धड़ले से यह ऑटो चल रहे हैं,बच्चों की जान के साथ में यह खिलवाड़ का मामला है,लेकिन फिर भी प्रशासन मौन नजर आ रहा है।