डीडवाना : खेजड़ी के पेड़ से पेर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम ललासरी में एक व्यक्ति की खेजड़ी के पेड़ से पेर फिसलकर नीचे गिरने से मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मनोहर लाल सेन पुत्र कानाराम उम्र 42 वर्ष निवासी ललासरी अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ की कटाई कर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिरकर अचेत हो गया।अचेत होने पर परिजन उसे तुरंत शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां पर चिकित्सकों ने चेकअप करते हुए मनोहर लाल को मृत घोषित कर दिया। एवं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।घटना की जानकारी मौलासर थाना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची एवं अपनी आगे की कार्रवाई करते हुए।शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द कर दिया।एवं परिजनों के द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।