डीडवाना : ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
डीडवाना। शहर के पुलिस थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया,बैठक की अध्यक्षता थाना अधिकारी राजेंद्रसिंह कमांडो के द्वारा की गई,बैठक में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के धर्मगुरु नगर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,बैठक में आगामी 5 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के ईद मिलादुन्नबी को लेकर सभी ने प्रशासन को अवगत कराया,5 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस भी निकाला जाएगा,यह जुलूस साल्ट रोड से आरंभ होगा, जो गौरव पथ रोड पर स्थित दरगाह पहुंचेगा,वहां से मोहल्ला सैयदान पहुंचेगा,जुलूस के रूट को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया,साथ ही गोवंश की समस्या को लेकर साफ सफाई की समस्या को लेकर भी अवगत कराया,इस दौरान थाना अधिकारी के द्वारा तुरंत ही नगर परिषद के अधिकारियों से वार्ता कर साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने गोवंश को सड़कों से हटाने को लेकर बातचीत की एवं जुलूस के दौरान रूट एवं अन्य जानकारियां जुटाना, सभी से आपसी भाईचारा सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ में सभी त्योहार मनाने की अपील की गई।