डीडवाना : राजस्थान पेंशनर्स समाज की तिमाही बैठक 28 को
डीडवाना। राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना कुचामन की तिमाही बैठक 28 जून को होगी।जानकारी देते हुए पेंशनर्स समाज के जिला प्रवक्ता मनवर उसमानी ने बताया कि जिला पेंशनर्स समाज डीडवाना कुचामन की तिमाही नियमित बैठक शनिवार 28 जून को 10.30 बजे पुरानी पंचायत सभा हाल में आयोजित होगी।उसमानी ने बताया कि बैठक सभाध्यक्ष व सलाहकार भंवर लाल वर्मा के सानिध्य व मुंशी खान मोयल जिलाध्यक्ष मुंशी खान मोयल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि बैठक में जिलास्तर पर 1/1/16 के बकाया स्थिरीकरण व 30 जून को सेवानीवर्त कार्मिक पेंशनर्स के वेतनवर्दी के तैयार व निपटाए गए।प्रकरण की प्रगति पर जिलाध्यक्ष मुंशी खान मोयल विस्तृत जानकारी साथियों को देंगे। उन्होंने बताया कि जिला महामंत्री किशना राम जांगिड़ व उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद परिहार ने सभी पेनशनर्स को आयोजित बैठक में समय पर उपस्थित होने अपनी कोई भी समस्या बकाया हो तो उसके आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने का आव्हान किया है।