डीडवाना : स्कूटी को कार ने मारी टक्कर स्कूटी स्वार महिला की हुई मौत
डीडवाना। जिले के नजदीकी गांव शिमला पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा हुआ,जहां एक स्कूटी सवार देवर भाभी सड़क हादसे का शिकार हो गए ,जानकारी अनुसार पुष्पा देवी पत्नी गिरधारीलाल उम्र 45 वर्ष अपने देवर के साथ स्कूटी पर सवार होकर राखी बांधने के लिए चखारडिया जा रही थी,तभी शिमला पेट्रोल पंप के आस पास पहुंची थी,तभी पीछे से एक कार चालक अपने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाकर स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी,तभी स्कूटी सवार देवर भाभी नीचे गिरकर घायल हो गए,घायलों को राह चलते लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करते हुए,महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया,जहां महिला ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया,एवं महिला को वापस राजकीय बांगड़ अस्पताल लाकर महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया,वही घटना की जानकारी पर जसवंतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची सारे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए,शव का पोस्टमार्टम कराया गया,पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, एवं परिजनों के द्वारा दी गई,लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी आगे की कारवाई शुरू कर दी।