डीडवाना : सुमन नगलिया का सरकारी सेवा में हुआ चयन साथी छात्रों ने किया स्वागत
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम निम्बी खुर्द की रहने वाली सुमन नगलिया ने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है,सुमन का सरकारी सेवा में चयन हुआ है,हाल ही में सरकार के द्वारा पशु परिचर मैं लगे युवा युवतियों को नियुक्ति दी है,जिस पर नजदीकी ग्राम निम्बी खुर्द की सुमन ने भी नियुक्ति पाई है,उसका सरकारी सेवा में चयन हुआ है,सुमन ने अपनी पढ़ाई करते हुए ग्राम में ही स्थित ड्रीम्स लाइब्रेरी में अध्ययन कर अपनी सफलता हासिल की है,सुमन की सफलता पर लाइब्रेरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सुमन का माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया, इस मौके पर युनुस खान जहांगीर खान निसार खान सहित अन्य जन मौजूद रहे।