डीडवाना : पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने ली आसूचना अधिकारियों की बैठक
- आसूचना तंत्र को मजबूत कर, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना
डीडवाना। अवैध बजरी माफियाओं, भू-माफियाओं, शराब तस्करों, अवैध मादक पदार्थ तस्करों, हथियार तस्करों, साइबर अपराधियों, संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वो की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। डीडवाना जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के द्वारा इंटेलीजेन्स विभाग के अधिकारी एवं समस्त थानों में पदस्थापित आसूचना अधिकारियों की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान सर्वप्रथम सभी आसूचना अधिकारियों से उनके थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतियों, स्थाई अस्थाई विवादों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई।जिला डीडवाना-कुचामन की कानून एवं शांति व्यस्था को प्रभावित करने वाले मुद्दो, देश विरोधी गतिविधियों, जिले के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुऐ निम्नानुसार निर्देश भी दिये गए।जिसमे आगामी स्वतंत्रता दिवस के मध्यनजर देश विरोधी गतिविधियों के मध्यनजर आसूचना संकलन करें, होटल, ढाबा, सराय की प्रॉपर तरीके से चैकिंग करें।सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, स्टंट या हवाबाजी करने वालों एवं धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट पर सत्त निगरानी रखी जाए तथा ऐसे तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जावे।सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं व शिकायतों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को अवगत करवाए।आगामी त्योहारों एवं मेलों के मध्यनजर आयोजको से संपर्क कर बड़े आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था की समय पूर्व योजना बनाई जावे।क्षेत्र की आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स, आपराधिक गैंग के सदस्यों पर विशेष निगरानी रखी जावे।छोटे विवाद को लेकर भी कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुऐ आकंलन कर सूचना समय पर अधिकारियों को देवें।आगामी 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए होटल, धर्मशाला की गहन चेकिंग, रजिस्टर व सीसीटीवी की जांच, ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी का आंकलन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अपराध मुक्त बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता निर्धारित की गई।