डीडवाना : 50वीं सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
डीडवाना। का नाम संपूर्ण भारत में एक सम्मान का प्रतीक बन गया है, नागौर जिला बास्केटबॉल संघ की 50 सालों की अथक मेहनत ने यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की एक बड़ी टीम खड़ी कर दी है ।प्रवासी समाज सेवी, उद्योगपति रमेश बाबू बांगड़ ने राजकीय बांगड़ महा विद्यालय खेल प्रांगण पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह बात कही, बांगड़ ने कहा कि डीडवाना में बास्केटबॉल का सफर 50 सालों से ज्यादा का हो गया है, एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ के समर्पण, लगन और निगरानी ने संपूर्ण भारत में डीडवाना का नाम रोशन किया है, यहां से दर्जनों राष्ट्रीय खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने क्षेत्र को गौरांवित किया है। उन्होंने कहा कि एक मैदान पर बालिकाओं की तादात जब दर्जनों में है तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां संगठन से जुड़े लोग समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे है, हम कहने को प्रवासी है पर हमारी भावनाएं, हमारी मनोदशा हमेशा अपनी मिट्टी को महसूस कर उस पर गर्व करती है । कार्यक्रम में पधारे समाज सेवी ओम प्रकाश पसारी ने कहा कि सत्तर के दशक में इस टीम से जुड़े लोग आज भी उसी ऊर्जा से काम कर रहे है यह गर्व करने वाली बात है, राजस्थान बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने बांगड़ परिवार के नगर हित में किए कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बांगड़ केवल एक नाम नहीं है हम डीडवाना वासियों के लिए एक आदर्श है।वही 27 जून से हनुमानगढ़ में आयोजित होने जा रही 50 वीं सब जूनियर (बालक/बालिका) बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए नागौर जिला दोनों टीम का चयन कर लिया गया है चयनित खिलाड़ियों को बाबू रमेश बांगड़, ओम प्रकाश पसारी, अजीत सिंह राठौड़ के कर कमलों से कीट वितरित किया गया।इस दौरान समाज सेवी ओम प्रकाश मोदी, सुरेश वर्मा, रमाकांत सारस्वत, अशोक शर्मा, लक्ष्मी निवास नागौरी, विनोद खत्ती, अबरार अली बेरी, कृष्ण मोहन शास्त्री, हनुमंत सिंह, श्रीकांत क्लब अध्यक्ष नरपत सिंह राठौड़, सुरेश मारोठिया, गुलाब कच्छावा आदि उपस्थित रहे ।