Dark Mode
डीडवाना : जल भराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

डीडवाना : जल भराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

डीडवाना। जिला कलेक्टर को जल भराव की समस्या को लेकर व्यापारियों के द्वारा एक ज्ञापन सोपा गया है,यह ज्ञापन मौलासर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत से मुलाकात कर कस्बे में लंबे समय से बनी हुई जलभराव की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने बताया कि बरसात के दिनों में कस्बे की सड़कें और बाजार जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।जिस पर कलेक्टर खड़गावत ने समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि चार महीने के भीतर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मौलासर में लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।व्यापारियों ने कलेक्टर से मिले आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कस्बे की जलभराव समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर संजय शर्मा चुन्नीलाल बलारा  कमलचंद हरदेव दहिया ओमप्रकाश गोविंद प्रजापत सुरेश बलारा राजेश आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!