Dark Mode
डीडवाना : कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

डीडवाना : कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

  • कृष्ण जन्माष्टमी पर आनंद भवन में रात्रि 7 से 10 बजे तक होगा आयोजन
  • राधा दही हांडी प्रतियोगिता,कृष्ण दही हांडी प्रतियोगिता,कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता का होगा आयोजन

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्सव बड़े ही धूमधाम हर उल्लास के साथ में मनाया जाएगा,कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा,धार्मिक कार्यक्रमों के तहत सनातन धर्म सभा ट्रस्ट के द्वारा भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा,यह उत्सव शहर के आनंद भवन में रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित होगा,जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा,इन प्रतियोगिताओं में कृष्ण दही हांडी प्रतियोगिता राधा दही हांडी प्रतियोगिता कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन होगा, सनातन धर्म सभा ट्रस्ट के मंत्री पुरुषोत्तम व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें कृष्ण दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा,इस आयोजन में प्रथम द्वितीय तृतीय रहने वाले गोविंदाओं की टोली को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम रहने वाले को 5100 द्वितीय रहने वाले को 3100 तृतीय रहने वाले को 2100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा,इसी तरह राधा दही हांडी प्रतियोगिता में गोपियों के द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा,उन्हें भी पुरस्कार किया जाएगा,वही कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में 5 वर्ष तक के बालक बालकृष्ण की वेशभूषा बनाकर आएंगे एवं प्रथम द्वितीय तृतीय रहने वाले बालकृष्ण को भी पुरस्कृत किया जाएगा,प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 अगस्त सायं 4:00 बजे तक इसकी सूचना ट्रस्ट को देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!