Dark Mode
राजीविका द्वारा डिजिटल कैम्प का आयोजन

राजीविका द्वारा डिजिटल कैम्प का आयोजन

टोंक । राजीविका खण्ड कार्यालय टोंक के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम बमोर में डिजिटल कैम्प का आयोजन किया गया। राजीविका टोंक ब्लॉक के बीपीएम हितेश कुमार गौड़ ने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल कैम्पेन के अन्तर्गत टोंक ब्लॉक में इस माह दस कैम्प आयोजित किये जा चुके हैं। ग्राम बमोर में आयोजित डिजिटल कैम्प में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र, शाखा प्रबन्धक, बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक बमोर तथा विशिष्ट अतिथि विवेक शर्मा, संकाय, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, आर-सेटी टोंक रहे। उन्होने बताया कि केम्प का विधिवत् उदघाटन कर शाखा प्रबन्धक धर्मेन्द्र ने उपस्थित सभी राजीविका सदस्यों को बैंकिंग, सुरक्षा बीमा, जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना, डिजिटल बैंकिंग आदि की जानकारी देते हुए दो हजार रूपये के नोटों को बदलवाने की जानकारी दी। आर-सेटी टोंक के विवेक शर्मा ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आर-सेटी की जानकारी देते वहां चलाये जाने वाले नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि संस्थान द्वारा आगामी प्रशिक्षण साबून मेंकिंग, महिला ड्रेस डिजाईन एवं सिलाई, ब्यूटी पार्लर आदि के चलाये जा रहे है जिनके इच्छुक प्रतिभागी आवेदन भर कर जमा करवा सकते है। इस अवसर पर राजीविका क्लस्टर कार्यालय बमोर की अध्यक्ष श्रीमती हंसा, क्लस्टर मैनेजर श्रीमती लक्ष्मी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर अनीता, रतन, सोना, एलआरपी भागचन्द स्वामी, एआरपी प्रशान्त, डीएस लतीफुन्निसा सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!