Dark Mode
स्कूलों में विकसित की जा रही हैं डिजिटल लाइब्रेरी - शिक्षा मंत्री

स्कूलों में विकसित की जा रही हैं डिजिटल लाइब्रेरी - शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री राजेन्द्र गुर्जर द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टोंक जिले में 13 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 4 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हैं। इनमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली, दूनी तथा उनियारा शामिल हैं। इससे पूर्व मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में “आधुनिक पुस्तकालय” शीर्षक से कोई पृथक योजना, कार्यक्रम या गतिविधि संचालित नहीं की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के टास्क 1.9 के अंतर्गत विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना और उनके अधिकतम उपयोग के लिए 3 दिसम्बर 2025 को परिपत्र जारी किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!