दिलीप साहू बने राजस्थान के प्रदेश युवा अध्यक्ष
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुरारी जी गुप्ता व उनकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुख्य सदस्यों द्वारा राजस्थान के छबड़ा बारां के साहू समाजसेवी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा समाज विकास और उन्नति को लेकर जो कार्य किए गए हैं वह सभी समाजों के लिए प्रेरणा स्रोत,राष्ट्र विकास व उन्नति के लिए आवश्यक है इन्हीं समाज विकास के कार्य को देखते हुए छबड़ा ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है तथा दिलीप साहू का समाज व राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण और कर्तव्य परायणता के भाव को देखते हुए दिलीप साहू को "प्रदेश युवा अध्यक्ष राजस्थान" के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप कर, सम्मानित किया गया जिससे छबड़ा,कोटा,बूंदी, बारां,झालावाड़ व राजस्थान के प्रत्येक संभाग से साहू समाज के बंधुओं के बीच ख़ुशी की लहर है तथा सभी वर्गों द्वारा बधाई प्रेषित की जा रही है l