Dark Mode
दिलीप शर्मा को अखंड सनातन हिंदू समाज की जिम्मेदारी सौपी

दिलीप शर्मा को अखंड सनातन हिंदू समाज की जिम्मेदारी सौपी

पिड़ावा। नगर में अखंड सनातन हिंदू समाज की बैठक स्थानीय हनुमान धर्मशाला में सम्पन्न हुई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष बापूलाल विश्वकर्मा व आनन्द पुरी गोस्वामी ने गत वर्ष का लेखा जोखा व हिसाब प्रस्तुत किया। जिसके बाद समाज के नए अध्यक्ष व कार्यकारणी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दिलीप शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। वही उपाध्यक्ष राजु माली, कोषाध्यक्ष सुशील सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष यशवंत राजपुत बनाये गये। वही प्रत्येक समाज से एक प्रतिनिधि सदस्य बनाया गया। चुनाव के बाद आगामी जलझुलनी एकादशी डोल यात्रा को भव्य रुप से मनाने की रुपरेखा तय की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!