राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, में डिग्री पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश
जोधपुर। राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपर में सत्र 2026-27 के लिए केन्द्रीयकृत प्रवेश के पश्चात् रिक्त रही सीटों पर चार वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रम Bachlor of Fine Arts (BFA) एव Bachlor of Fashion and Apparel (BFAD) में सीधे प्रवेश दिनांक 14 सितंबर, 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से 05:00 तक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जोधपुर के मेकेनिकल विभाग के स्थान पर अब डॉ पदमचंद बिमल कंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर में सम्पादित किए जाएगें। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की इस के लिए 12 वी उत्तीर्ण कर चुके योग्यताधारी प्रार्थी अपने सभी मूल दस्तावेज एवं शुल्क सहित नये स्थान पर उपस्थित होवे।