Dark Mode
सनी की 300 गुना फीस पर बोले गदर-2 के डायरेक्टर

सनी की 300 गुना फीस पर बोले गदर-2 के डायरेक्टर

उन्होंने अपनी फीस से समझौता किया, फिल्म का बजट 100 करोड़ से बहुत कम है


'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म के बजट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि गदर 2 के बजट को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इसे लेकर तकरीबन 100 करोड़ का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

अनिल शर्मा ने कहा कि असल में गदर 2 का बजट इससे बहुत कम है। इतना ही नहीं अनिल का कहना है कि सनी ने इस रोल के लिए अपनी फीस के साथ कॉम्प्रोमाइज किया है। उन्होंने करोड़ों फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स पर तंज कसते हुए कहा- 'इन दिनों हीरो और डायरेक्टर इतनी ज्यादा फीस चार्ज करते हैं कि बजट बढ़कर 600 करोड़ तक पहुंच जाता है, कभी-कभी हीरो 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं।'
सनी ने अपनी फीस के साथ समझौता किया- अनिल
लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने सनी देओल की फीस पर भी बात की। उन्होंने इन दिनों इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड का भी जिक्र किया, जिसमें एक्टर अपने रोल के लिए 150 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं। बातचीत के दौरान अनिल से गदर 2 के बजट को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि स्टूडियो को इस तरह के मसले में बोलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि गदर 2 को बनाने में 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपए की लागत आई है। अनिल ने बताया कि फिल्म का बजट बिल्कुल सही था और उन्हें नहीं लगता कि फिल्म ओवर बजट थी।मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स पर अनिल ने कसा तंज
बीते दिनों खबरें थी कि सनी ने फिल्म के लिए 300 गुना ज्यादा फीस ली है। स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सनी ने गदर 2 के लिए 20 करोड़ रुपए की फीस ली है, जबकि एक्टर अपनी बाकी और फिल्मों के लिए 5 से 6 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं।
सनी की फीस हाइक के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा- 'हमने वाकई हर किसी की फीस में कंट्रोल करने की कोशिश की है। सनी की फीस उतनी है, जितनी होनी चाहिए थी। उन्होंने फिर भी अपनी फीस के साथ काफी समझौता किया है। इन दिनों हीरो और डायरेक्टर इतनी ज्यादा फीस चार्ज करते हैं कि बजट बढ़कर 600 करोड़ तक पहुंच जाता है, कभी-कभी हीरो 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं।'

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!