Dark Mode
घाटकोपर में होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

घाटकोपर में होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में विशाल होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को बृहस्पतिवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी थी।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा टीम ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को गिरफ्तार किया। मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हुए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!