नलों में आ रहा गंदा दूषित बदबूदार पानी जनता हो रही परेशान
डीडवाना. क्षेत्र में लगातार पिछले 10 दिनों से पानी के नलो के अंदर गंदा बदबूदार दूषित पानी आ रहा है जिसकी वजह से आमजन परेशान है इसको लेकर जल विभाग को भी अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है वहीं मिली जानकारी के अनुसार छापरी गेट के अंदर का यह मामला है जहां पर पिछले 10 दिनों से पानी के नलों के अंदर गंदा बदबूदार दूषित पानी आ रहा है जिसकी वजह से यहां के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि गंदे बदबूदार दूषित पानी की वजह से सभी को पानी के टैंकर मंगाने पड रहे हैं जिसकी वजह से सभी के जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है वही गंदे बदबूदार दूषित पानी को अगर सड़क पर भी रेत के ऊपर भी डालते हैं तो भी वह बदबू देता है जिसकी वजह से कोई वहां बैठ भी नहीं पाता है इस गंदे बदबूदार दूषित पानी की वजह से आम लोगों को आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं जल विभाग को इस को लेकर अवगत करवा दिया गया है तो जल विभाग ने कहा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा । वही सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह गंदा दूषित बदबूदार पानी सीवरेज लाइन पानी की लाइनें चौक होने की वजह से आता है। इसकी वजह से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।