Dark Mode
स्वाबलंबन पोर्टल से बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

स्वाबलंबन पोर्टल से बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

सवाई माधोपुर। दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र अब भारत सरकार के नए पोर्टल से बनाये जा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि 1 मार्च 2024 से विशेष योग्यजन यानी कि दिव्यांग प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड भारत सरकार के पोर्टल स्वावलंबन से जारी किए जाएंगे। जिसकी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। पूर्व में प्रक्रियाधीन या संशोधन योग्य विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र नवीन सिरे से अप्लाई कर बनवाये जा सकते हैं। पोर्टल का कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन होने के कारण आगामी आदेश तक कार्यालय स्तर से की जाने वाली कार्यवाही नहीं हो सकेगी।
इस से पूर्व विशेष योग्यजन कार्ड एसएसओ आईडी के माध्यम से बनाये जाते थे। पूर्व में जिन भी लोगों ने ई मित्र के माध्यम से आवेदन कर रखा है या जिनके आवेदन बीसीएमओ, पीएमओ के स्तर से प्रमाणीकरण के लिए पेंडिंग है और अभी तक नही बने नहीं हैं तो उन्हें फिर से स्वावलंबन पोर्टल http://www.swavlambancard.gov.in पर आवेदन करना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!