Dark Mode
आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिला कलक्टर ने कानासर में किया शिविर का निरीक्षण

आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिला कलक्टर ने कानासर में किया शिविर का निरीक्षण

बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानासर में प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे और प्रशासन गांवों के संग के विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित महंगाई राहत शिविर प्रदेश वासियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 6 लाख 54 हजार 696 परिवार इन शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ की गारंटी प्राप्त कर चुके हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री ने शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आए लाभार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने पंजीकरण से वंचित परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निर्देशित किया। आपदा प्रबंधन मंत्री ने गोद भराई, अन्नप्राशन और बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!