पर्यावरण संरक्षण एवं वन महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा
भटनागर ग्रीन सेवियर्स समिति के अध्यक्ष मनोनीत
उदयपुर । पर्यावरण संरक्षण एवं वन महोत्सव की तैयारियों हेतु ग्रीन सेवियर्स समिति के सेवानिवृत वन अधिकारियों की बैठक सोमवार को अरण्य कुटीर में आयोजित हुई। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जी.पी.सक्सेना के निधन के पश्चात समिति के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से डॉ. राहुल भटनागर को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सचिव पद पर वी.एस.राणा पूर्ववत्त कार्यरत रहेंगे। बैठक में वर्षाकाल के दौरान सतत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वनमहोत्सव के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर सेवानिवृत वन अधिकारी आर.के.क्षेत्रपाल, इन्द्रपाल सिंह मथारू, ओ.पी.शर्मा, लायक अली, नरेश चतुर्वेदी, फतहसिंह राठौड़, बृजपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह शक्तावत, राजेन्द्र सिंह चौहान, प्रतापसिंह चुण्डावत आदि मौजूद रहे।