किसान संघ की बैठक में प्रदेश व्यापी आंदोलन पर चर्चा
सरवाड़. भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई सोमपुरा की बैठक रामप्रसाद धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत से सहकारिता प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा, अजमेर संभाग बीज प्रमुख राम प्रसाद कुमावत, सरवाड़ तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण खारोल ने भाग लिया। बैठक में चर्चा करते हुए आगामी 16 मई 2023 को प्रदेश व्यापी किसान आंदोलन एवं जयपुर सचिवालय का घेराव को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया की ग्राम सोमपुरा से किसान अपनी 34 सूत्री मांगों को लेकर अधिक से अधिक संख्या में जयपुर जाएगे। बैठक में राम प्रसाद कुमावत ने कहा की प्रकृति की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत पैकेज घोषित हो, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद की गारंटी सुनिश्चित हो, सरवाड़ तहसील के किसानों के खेत को बीसलपुर का पानी लिफ्ट द्वारा सिंचाई परियोजना की व्यवस्था की जाए, न्यूनतम 8 घंटे सस्ती निरन्तर बिजली मिले, मध्य प्रदेश और तेलगाना की तर्ज पर किसान सम्मान निधि में अधिक राशि जोड़ कर दी जाएगी। आपदा अनुदान राशि में बढ़ोतरी करते हुए बकाया बीमा तथा आपदा राहत राशि तुरंत जारी की जावे सहित 34 सूत्री मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में बालूराम धाकड़, कान्हा धाकड़, लादू धाकड़, प्रकाश धाकड़, जगदीश धाकड़, सीताराम धाकड़, सहित किसान उपस्थित रहे।