Dark Mode
श्रीकृष्ण की लीला वर्णन के साथ झांकियों का प्रदर्शन

श्रीकृष्ण की लीला वर्णन के साथ झांकियों का प्रदर्शन

डीडवाना. क़स्बे के बचपन एवं सेवन स्टार कॉन्वेंट स्कूल मौला़सर में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। नन्हें-मुन्हे छात्रों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन तरह-तरह की झांकियों के माध्यम से किया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर कृष्ण जन्मोत्सव का साकार रूप प्रस्तुत किया। उत्सव पूर्वक बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में थे तो लड़कियां राधा बनी। संस्था के निदेशक हनुमान चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करने का संदेष दिया उल्लेखनीय है कि सेवन स्टार स्कूल में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।वही कार्यकर्म में कक्षा दसवीं के छात्रों की टीम ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमे वही विजयी रही ॥वही जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जगह जगह स्कूलों में मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!