Dark Mode
राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण : जिला कलक्टर

राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण : जिला कलक्टर

  • जिला कलक्टर यादव की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा पंचायत समिति के पुर्नगठन, फार्मर रजिस्ट्री शिविर की प्रगति, गिरदावरी, पेयजल, सर्तकता, जनसुनवाई एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों तथा राजस्व से जुड़े कार्याे पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में नए दर्ज प्रकरणों की तुलना में निस्तारित प्रकरणों की संख्या अधिक होनी चाहिए। पुराने प्रकरणों के निस्तारण को प्राथमिकता दें। उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करें। ताकि इसका लाभ लक्षित वर्गों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप राजस्व विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन कर लक्ष्य समय पर पूरा करें।
उन्होने बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार और आवश्यकता के अनुरूप भूमि चिन्हीकरण एवं आवंटन से जुड़ी गतिविधियों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने बजट घोषणा की टाइमलाइन लेकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की चर्चा करते हुए जिले में विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की मॉनिटरिंग करें एवं निश्चित समय में निस्तारण करें।
जिला कलक्टर यादव ने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के पुनर्गठन की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त उपखण्ड अधिकारी को पुनर्गठन के प्रस्ताव 17 मार्च तक जिला कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होने फार्मर रजिस्ट्री शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्यानुरूप शिविरों में किसानों का पंजीयन करना सुनिश्चित करें। न्यून प्रगति वाले शिविरों में फॉलोअप शिविरों को शुरू करने के निर्देश दिये।
ये रहे उपस्थित
बैठक में अतिक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी, समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विधि सहायक पूनमाराम, कार्यालय अधीक्षक पुरुषोत्तम पंवार समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!