Dark Mode
डोटासरा शहर विधायक पारीक के बीच नोकझोंक

डोटासरा शहर विधायक पारीक के बीच नोकझोंक

सीकर। जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत बैठक में पीसीसी चीफ लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा शहर विधायक राजेंद्र पारीक के बीच नोकझोंक हो गई । पीसीसी चीफ ने नवलगढ़ रोड पिपराली रोड पर जनता को हो रही जल समस्या के भराव के बारे में जब अधिकारियों को डांट लगाई वह इस मुद्दे पर बोलने लगे तो शहर विधायक राजेंद्र पारीक को भी गुस्सा आ गया । पीसीसी चीफ लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा शहर विधायक राजेंद्र पारीक दोनों में बहस चली ।शहर विधायक पारीक ने कहा कि आप अपने क्षेत्र को देखिए इस पर डोटासरा ने कहा कि यह जनता का मामला है मैं भी सीकर में ही रहता हूं इसी बीच प्रभारी मंत्री बीच बचाव करती रही खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला भी बीच-बचाव करते रहे । बड़े जनप्रतिनिधियों के बीच इस भरी मीटिंग में जो हुआ वह जिले के लिए शुभ संकेत नहीं के साथ ही शहरी सरकार के  सभापति मीटिंग छोड़कर निकले । आज प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत के सामने ही दोनों कांग्रेसी विधायकों ने दर्शा दिया कि यह लड़ाई जिलों में भी कांग्रेस में बड़ों का कोई सम्मान नहीं । आज कलेक्ट्रेट सभागार में कांग्रेस सरकार में मंत्री व प्रभारी मंत्री के सामने ही आपसी लड़ाई भी सबके सामने जाहिर कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!