भोपालगढ़ . उपखंड क्षेत्र के खारिया खंगार ग्राम पंचायत में स्थित दो सरकारी विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया खंगार व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवनगर दोनों सरकारी विद्यालयों में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को 150 स्कूली बैग वितरित किए गए। जयदीप लामरोड ने बताया कि समाजसेवी रामजीत सारण के द्वारा विद्यार्थी को बैग वितरित किए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भामाशाह का साफा पहनाकर आभार प्रकट किया।