शिविर में 11 पट्टे वितरित किये
तारानगर . तारानगर के राजकीय संस्कृत विद्यालय में सोमवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान का शिविर रखा गया है जिसमें नगरपालिका द्वारा 11 पट्टे वितरित किए गए। इस मौके पर संत कुमार मीणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद जसवंत कुमार स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि माणकचंद बैद एवं नगर मंडल अध्यक्ष भागीरथ भामी, कांग्रेस नेता मुंशी खाँ आदि उपस्थिति रहे एवं पालिका द्वारा तीन विवाह पंजीयन व 28 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस दौरान राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना महंगाई राहत शिविर में आज 297 परिवारों का पंजीकरण किया गया जिसमें अधिक से अधिक पंजीकृत किए जाने हेतु आमजन से अपील की गई और इस योजना का फोन लाभ दिए जाने हेतु प्रेरित किया गया।