देर रात्रि विचरण करके वितरित किए कंबल तिरपाल व गर्म कपड़े
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा शहर में व आसपास बस्तियों में भृमण कर असहाय व्यक्तियों क़ो गर्म कपड़े,तिरपाल व कंबल प्रदान किए गए! कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा सर्दी के मौसम में नियमित निशुल्क कंबल,तिरपाल व गर्म कपड़े वितरण किए जा रहे है लेकिन कई बार असमर्थ लोग हमसे संपर्क नहीं कर पाते इसी क़ो देखते हुए हमने रात्रि में बालोतरा शहर के नया बस स्टेण्ड,हाउंसिंग बोर्ड,रेलवे स्टेशन,छत्रियों का मोर्चा सहित शहर में कई जगह का विचरण किया व कच्चे झोपड़ो जैसे आवासो पर तिरपाल लगाए व उनमे रह रहे बेसहारा निर्धन व्यक्तियों क़ो कंबल गर्म भी प्रदान किए!कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने कहा कि हमारा ये प्रयास पूरी सर्दी नियमित जारी रहेगा उन्होंने कहा कि अभी सर्दी बढ़ रही है तो काफी लोग ठंड में ठीठुर रहे थे संस्थान ने सैकड़ो व्यक्तियों क़ो गर्म कपड़े,कंबल व तरपाल प्रदान कर उनको इस सर्दी में राहत प्रदान की है साथ ही हमारा ये अभियान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में भी जारी रहेगा!इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,नगर प्रभारी विमल मालवीय,घनश्याम राजपुरोहित,ग्रामीण प्रभारी राजू माली,हीरालाल प्रजापत,किशन भाटी,राम गोपाल राजपुरोहित,विपिन कुमार,आनंद दवे,कमलेश सोनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे!