Dark Mode
प्लास्टिक मुक्त बहरोड का संदेश देते हुए कपड़े के बैग वितरित किए

प्लास्टिक मुक्त बहरोड का संदेश देते हुए कपड़े के बैग वितरित किए

बहरोड़। भारत विकास परिषद शाखा बहरोड़ द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत रविवार को हनुमान सर्किल पुराने बस स्टैंड पर कपड़े के बैग वितरित कर आमजन को प्लास्टिक यूज़ नहीं करने का आग्रह किया तथा कपड़े के बैग देकर यह भी संदेश दिया कि प्लास्टिक हमारे जीवन में कितना खतरनाक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ जे आर राव द्वारा बताया गया कि भारत विकास परिषद शाखा बहरोड़ 29 वर्षों से समाज में विभिन्न तरह की गतिविधियां करती आ रही है। जिसमें से पर्यावरण को लेकर भारत विकास परिषद अग्रणी है। वृक्षारोपण करना, पर्यावरण को लेकर संदेश, प्लास्टिक मुक्त बहरोड इत्यादि कार्य समय समय पर करती आ रही है। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण दीनदयाल खंडेलवाल द्वारा पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करवाया गया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष विपिन शर्मा, सचिव रामकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अनिल सेठ, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद सेन, कमलेश सोनी, भीम भारद्वाज, विकेश यादव, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र वर्मा, धर्मवीर प्रजापत, हीरा लाल प्रजापत, महावीर प्रजापत, रक्तवीर राकेश जयपाल, गुलाब चंद प्रजापत, भवानी, तमोली, विनय गौड़, विजय पाल यादव, जगदीश हलवाई तथा सैकड़ों की मात्रा में कस्बे वासी उपस्थित रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!