Dark Mode
अजमेर में छात्राओं हेतु स्कूल बैग और सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया

अजमेर में छात्राओं हेतु स्कूल बैग और सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया

आज सोमवार दिनांक 17/4/2023 को सुबह महावीर इंटरनॅशनल पद्मावती अजयमेरु केंद्र द्वारा दयानंद बाल सदन (बालिका ग्रह) केसरगंज अजमेर में छात्राओं हेतु स्कूल बैग और सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया।
महावीर इंटरनॅशनल पद्मावती की चैयरपर्सन मीना शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। राजेन्द्र कुमार आर्य, प्रबन्धक, दयानंद बाल सदन द्वारा बालिकाओं हेतु ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण व उनके आर्थिक उत्थान हेतु सिलाई मशीन की आवश्यकता बताने पर महावीर इंटरनॅशनल के सहयोग से यह व्यवस्था शीघ्र ही करवाने का आश्वासन दिया।

सरंक्षक कमल गंगवाल ने बताया कि आज इस अवसर पर महावीर इंटरनॅशनल अजयमेरु के संरक्षक अशोक छाजेड़ व कमल गंगवाल ,उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ,सचिव विजय पांड्या मनोनीत पार्षद नितिन जैन, महावीर इंटरनेशनल पद्मावती अजयमेरु की चेयरपर्सन मीना शर्मा, व निक्की जैन और समस्त पद्मावती की सम्माननीय सदस्य मौजूद रहे ।राजेन्द्र कुमार आर्य, प्रबन्धक, व बाल सदन की शिक्षिका व शिक्षक, व स्टाफ दयानंद बाल सदन भी उपस्थित रहे। अंत मे बाल सदन प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप आगे भी इसी तरह समाज सेवा कार्य करते रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!