असहाय बच्चों को स्वेटर और बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित की
बिजोलिया. भारतीय जैन संगठना की स्थानीय शाखा की और से बुधवार को बांका लोडदा के बच्चों को स्वेटर , चप्पल और असहाय बुजुर्ग महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए गए । इस दौरान भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष अनिल नागौरी ने बच्चो को ज्ञानवर्धन , शिक्षावर्धक बाते बताई, और नशे की लत से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरणा दी । सहयोगी इस दौरान उपाध्यक्ष निलेश नलवाया, सचिव पंकज हरसौरा , कोषाध्यक्ष विवेक हरसौरा , नरेंद्र चावत, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कोमल जैन मौजूद रही ।