Dark Mode
बाटे पीले चावल, दिया परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण

बाटे पीले चावल, दिया परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा रामदेवरा से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के 14 अगस्त को किशनगढ़ आगमन पर भाजपा मदनगंज मंडल द्वारा मदनगंज के मुख्य बाजारो में व्यापारियों को व वार्डो के कई बूथों पर आमजन को पीले चावल दे कर परिवर्तन यात्रा मे शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। किशनगढ़ की प्रबुद्ध जनता, व्यापारियों, किसानों मजदूरों महिलाओं से मदनगंज मुख्य चौराहे पर होने वाली आमसभा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आने का आग्रह किया गया। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी एवम मंडल महामंत्री सुनील दरडा ने बताया की निमंत्रण देने पर जगह जगह जनता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। जनता मे परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत दोपहर 3 बजे सिलोरा किया जायेगा जहां से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली के साथ मालियों की बाड़ी, सरवाडी गेट, खिड़की चौक, अंबेडकर सर्किल, अंतर्मना सर्कल, सुमेर मार्केट व मिल चौराहा होते हुए मदनगंज चौराहे पर पहुंचेगी। मदनगंज के पहाड़िया चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया गया है। आमसभा के पश्चात यात्रा अजमेर रोड वाया अग्रसेन सर्किल से अजमेर की ओर प्रस्थान करेगी। पीले चावल बाटने के दौरान सभापति दिनेश सिंह राठौड़, मदनगंज मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा नेता विमल बड़जात्या, शंभु शर्मा जुम्मन अली मंसूरी, अतुल सामरिया, प्रह्लाद जांगिड़ सत्यदेव शर्मा, रजनीश सेन, बंशी लाल कन्वरिया, राजेश नवहाल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन पटोदिया, पार्षद हिम्मत सिंह जगदीश सिंह शेखावत, कमल शर्मा, अशोक शोभानी, दिनेश सोनी, सुनील शर्मा, मनोहरलाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!