रामनवमी के शुभ अवसर पर 265 बुक सेट का वितरण
मदनगंज किशनगढ़। संयुक्त अभिवावक संघ किशनगढ़ द्वारा दुसरे वितरण शिवर मैं 265 बुक्स सेट का वितरण किया गया अभिवावको को और बच्चो का किताबे प्राप्त करते समय उत्साह देखने लायक था। संयुक्त अभिवावक संघ अध्यक्ष सुमित बेनावत ने बताया की अगला वितरण शिवर रविवार को आयोजिnत किया जायेगा। सचिव पार्षद ओम यादव ने बताया की रविवार को लगभग 300 बच्चो को बुक्स देने का लक्षय है। अभिभावक संघ के विनीत बेंगाणी और विकास सोडानी ने सभी से अपील की है की अगर आपके आस पास कोई ऐसा परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और उनको बच्चो के पड़ने मैं किताबे खरीदने मैं समस्या आ रही है तो वह अभिभावक संघ लीगल प्रभारी प्रदीप अग्रवाल से सम्पर्क कर सकता है अथवा कलेक्शन काउंटर पर अपना नाम लिखा सकते है। संघ वितरण शिवर मैं अभिवावक संघ के अध्यक्ष सुमित बेनावत, सचिव ओम यादव, विकास सोडानी, विनीत बेंगाणी, अंकुर जैन, संजय जैन, दिनेश अग्रवाल, अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल ,. वाहिद मंसूरी संजय बंसल. मनोज हेड़ा, प्रेम मगनानी विकास मेहनोत आदि का सहयोग रहा।