Dark Mode
राष्ट्रीय जैन संस्कार महिला मंच द्वारा 500 परिंडे का वितरण

राष्ट्रीय जैन संस्कार महिला मंच द्वारा 500 परिंडे का वितरण

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय जैन संस्कार महिला मंच द्वारा आज सूचना केंद्र चौराहे पर जीव दया कार्यक्रम परिंडे वितरण कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र उच्चारण से की गई। महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा शकुंतला बोहरा, महामंत्री मधु लोढा ने बताया की कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में 500 परिंडे भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष लादू लाल तेली,जिला सेशन कोर्ट पीपी. कुणाल ओझा, समाजसेवी राजेंद्र गोखरू,पूर्व सभापति मंजू पोखरना, शांति भवन श्री संघ के सहमंत्री मनीष बंब, जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पा गोखरू, राष्ट्रीय महिला मंच की कोषाध्यक्ष सुशीला मदन लाल सिपानी, प्रमोद सिंघवी, ललित लोढ़ा, प्रशांत मेवाड़ा, समाजसेवी हेमंत आंचलिया, भूपेंद्र पगारिया, मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सपना तातेड, मंच शाखा के अध्यक्ष दिनेश शीला खरवड, संगठन मंत्री निकिता बंब, सुमन लोढा ,पायल चौधरी,नरेंद्र पिपाड़ा, पीयूष खमेसरा, मंच की कोषाध्यक्ष शिखा अंकुश डांगी आदि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन को राष्ट्रीय अध्यक्षा बोहरा ने परिंडे की सार संभाल का संकल्प दिला कर वितरण किए गए। सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया ने अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जैन संस्कार महिला मंच की यह मुहिम अंतिम सराहनीय है यह सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने भाव भरे शब्दों में जीव दया के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की राष्ट्रीय जैन संस्कार महिला मंच जो कार्य कर रही है उसको जीव दया को प्रोत्साहन मिलेगा मैं मंच की सेवा को नमन करता हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, राष्ट्रीय संरिक्षका मंजू पोखरना, राष्ट्रीय जैन कांफ्रेंस के अध्यक्ष पुष्पा गोखरू ने अपने संबोधन में कहा कि पक्षियों के लिए यह समय काफी पीड़ादायक है ऐसे में समाजसेवी को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। महिला मंच ने जो कदम उठाया हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है सभी अतिथियों का स्वागत उपारना, माला, एक पेड़ देश के नाम देकर पर्यावरण की भी शुरुआत की इसमें मंच की सभी बहनों का सहयोग रहा| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला खरवड, पुष्पा चोरडिया बताया कि कार्यक्रम में राकेश बंब, मुकेश डांगी, दीपक लोढ़ा, वैभव बोहरा,सुरेश बंब, सुप्रीम बोहरा, राधेश्याम जैन, सोनम जैन, समाजसेवी साधना मेलाना, दीपिका नंदावत, स्वीटी बोहरा, प्रिया लोढा,उर्मिला बागरेचा, मधु चौधरी, चिनल हिंगड़, कोमल जैन, रीनाजैन, रीना सिसोदिया ममता शर्मा , एडवोकेट अनिल धाकड़, एवं शंकर सालवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मधु लोढ़ा ने किया। सभी का आभार व्यक्त सुशीला सिपानी एव निकिता बंब ने किया।

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!