Dark Mode
नगरपालिका द्वारा कच्ची बस्ती नियमन के तैयार 70 पट्टों का वितरण

नगरपालिका द्वारा कच्ची बस्ती नियमन के तैयार 70 पट्टों का वितरण

सोजत. प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 अन्तर्गत शोभा चौहान, विधायक विधानसभा क्षेत्र सोजत, मंजु जुगल किशोर निकुम, अध्यक्ष, नगरपालिका सोजत द्वारा 06.04.2023 को नगरपालिका कार्यालय परिसर में कच्ची बस्ती नियमन के तैयार 70 पट्टों का वितरण किया गया एवं अभियान अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों एवं विचाराधीन पत्रावलियों के सम्बन्ध में विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली गई एवं राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शिविर में कार्यों को निष्पादन करने व अधिक से अधिक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। नगरपालिका सोजत को प्रशासन शहरों के संग अभियान - 2021 अन्तर्गत कुल पट्टा 3015 जिसकी कुल राजस्व आय राशि 1452.24 लाख रूपये प्राप्त हुई है। उपरोक्त कार्यक्रम में भंवरा राम, अधिशाषी अधिकारी, जुगल किशोर निकुम, जनप्रतिनिधिगण, रामलाल सांखला, उपाध्यक्ष बालमुकन्द गहलोत, नरेश बबलू, मांगीलाल, गणपतलाल बौराणा, भवानी शंकर सोनी, पार्षदगण, गोतम तंवर धीरज नागीरा चम्पालाल खोरवाल जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकगण जगदीश लाल, सहायक लेखाधिकारी, नारायण दान आढा सहायक अभियन्ता हितेश सोनी, धर्मेन्द्रराज वरिष्ठ सहायक, स्वरूप सिंह कच्ची बस्ती नियमन प्रभारी सद्दाम हुसैन शेख इत्यादि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!