निक्षय संबल योजना के अंतर्गत टीबी रोगियों को अनाज दाल का किया वितरण
बूंदी। निक्षय संबंल योजना के अन्तर्गत जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पर कार्यरत कार्मिकों के द्वारा गोद लिये गये 30 अत्यन्त निर्धन टीबी रोगियों को अनाज व डाल आदि का वितरण किया गया। जिले मे टीबी रोगियों को दवाई, जांच की सुविधा सरकारी सुविधा के अनुसार निःशुल्क है। टीबी रोगियों में न्यूट्रिशन की कमी देखी गई है जिस कारण से निक्षय मित्र के तहत टीबी रोगियों को दाल, सोयाबडी दलिया दिया गया है। यह सुविधा उक्त 30 मरीजो को 6 माह तक दी जावेगी। जिसके तहत आज द्वितीय माह की सामग्री का वितरण किया गया एवं निक्षय कवच योजना के तहत 10 लीटर फिनायल,10 कपड़े के मास्क एवं 2 स्पीट्यून का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ कुलदीप मीना, डाॅ. योगेश शर्मा,धीरेन्द्र सिंह आसावत, शैलेन्द्र भारद्वाज,विशाल शर्मा, उमराव सिंह, भैरूप्रकाश शर्मा, मुकुट चितौडा, दिनेश गौतम, गीता, कुलजीत, कल्पना मीना, मंजू मीना,रजनी, रोशनी, मुस्तकीम बेहलीम, संजय खान, रजत, बाबूलाल राव, हरिषचंद द्वारा एक एक मरीज को गोद लिया गया था। जिन्हें द्वितीय माह की सामग्री उपलब्ध कराई गई।