स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री वितरण
फतेहपुर शेखावाटी. मारुति विद्या निकेतन सी. से. स्कूल फतेहपुर शेखावटी के प्रांगण में लायंस क्लब श्री लक्ष्मीनाथ फतेहपुर शेखावाटी के तत्वाधान एवं श्री हनुमानबाक्स सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट,मुम्बई के आर्थिक सहयोग से वैद्य श्री रामवतार शर्मा पूर्व उप निदेशक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बीकानेर के सानिध्य में स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें,उत्तरपुस्तिका,पेन,पेंसिल व सोपनर आज 200 विद्यार्थियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन गोपी जी सर्राफ ने की । इस अवसर पर क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ ,लायन गोपी जी सर्राफ समाजसेवी,लायन मनोज शर्मा, पूर्व उनिदेशक रामावतार जी शर्मा, राजकुमार शर्मा,उप प्राचार्य उर्मिला शर्मा ,हेमलता वर्मा,अशोक सैनी,विजेंद्र कुमार,सुनीता शर्मा,सविता सैनी,रणजीत ढाका, सोकत खान एवं विद्यालय के विद्वान शिक्षक ,प्यारे विद्यार्थी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे,क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ ने क्लब की प्रत्येक गति विधि के बारे में बताया विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्री हनुमानबाक्स सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई व विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया भूरी भूरी प्रशंसा की एवम आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया।