नीम शर्बत का वितरण
सुनेल. भारत विकास परिषद शाखा सुनेल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रथम दिन परिषद द्वारा श्रीराम मन्दिर चौक सुनेल में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नीम शर्बत का लगभग एक हजार व्यक्तियों को वितरण किया गया। गुरुवार व शुक्रवार को भी नीम शर्बत का वितरण किया जावेगा। इस अवसर पर श्रीराम पोरवाल,शैतान सिंह नागर,तुफान सिंह नागर, प्रदीप पालीवाल,महेश व्यास, प्रमोद गुप्ता, गुप्ता बंटी,,रामबाबू गुप्ता,ज्ञानचंद नागर, बद्रीलाल माली, गिरीराज गुप्ता, बलवीर मंडलोई, गिरीश गुप्ता,गौरव गुप्ताआदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।