Dark Mode
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) माणकदेह में स्टेशनरी सामग्री का वितरण

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) माणकदेह में स्टेशनरी सामग्री का वितरण

आमेट. आमेट तहसील के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय माणकदेह में जय महेश संस्था देवगढ द्वारा पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण किया गया। पाठ्य पुस्तक सामग्री में सभी बच्चों को कॉपी व पेंसिल तथा सभी शिक्षकों को एक एक पेन भेंट किया गया। इस अवसर पर राछेटी पीईईओ गिरधारी लाल गुर्जर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर, धर्मेश गुर्जर व शंकर लाल राछेटी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीईईओ ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान समय में आर्थिक सहायता या दान देने का यदि उचित स्थान माना जाए तो वह विद्यालय ही है । जहां से हमारे नन्हें मुन्ने अपना भविष्य बनाते हैं। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, दुर्गा शंकर,मीरेश खटीक,चेतन कुमार व दयाराम मीणा उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सिसोदिया (पारड़ी) द्वारा जय महेश संस्था देवगढ़ का आभार प्रकट किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!