Dark Mode
पीएम-किसान उत्सव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम पदमपुर केवीके में आयोजित

पीएम-किसान उत्सव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम पदमपुर केवीके में आयोजित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि डीबीटी से की खातों मे हस्तांतरित

गंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जारी की गई। इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,650 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के लगभग 66.76 लाख किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्ट) जिले, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना से संबंधित जानकारी, आधार सीडिंग, डीबीटी तथा पोर्टल पर लाभार्थी की स्थिति की जानकारी भी दी गई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में जिला स्तर कार्यक्रम शुक्रवार सायं कृषि विज्ञान केन्द्र पदमपुर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (कृषि) सुरजीत कुमार, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवल, डॉ. राजवीर, प्रगतिशील किसान गुलजार सिंह, संतोख सिंह चक 2 डीडी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!