Dark Mode
भाजपा की जिला बैठक, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता ने ली जिले की बैठक

भाजपा की जिला बैठक, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता ने ली जिले की बैठक

बालोतरा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई ।उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के सांसद एवम ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता ने बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के लिए कमर कसने का निर्देश दिया।संगमलाल गुप्ता ने कहा आप भली भांति जानते है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत से पहले कितना जंगल राज था और भाजपा के आने से उत्तर प्रदेश की न केवल दशा सुधरी बल्कि हर क्षेत्र में यह देश के अग्रणी राज्यों में आने लगा है। जो ला एंड ऑर्डर के मामले में देश का पिछड़ा राज्य था आज वहां अपराधी भयाक्रांत है।योगी जी के नेतृत्व में भाजपा ने वहां विकास और समावेशी विश्वास की राजनीति की है।कांग्रेस ने राजस्थान में भी अपराध,भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण,और लूट खसोट के साथ हर मोर्चे पर राजस्थान को पिछलगु बना दिया है।राजस्थान को पुनः भाजपा के नेतृत्व की जरूरत है।भाजपा अगले 25 साल तक स्थाई रूप से नेतृत्व करे और डबल इंजिन की सरकार से देश के साथ प्रदेश का भी विकास हो ये हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है।बूथ विजय संकल्प के साथ वोटर लिस्ट के हर पन्ने तक का प्रमुख शीघ्र सुनिश्चित हो ।भाजपा का हर तबके तक सीधा संवाद हो समस्याओं का संकलन करे तथा जीत के बाद उन समस्याओं का हल हो।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने की तथा कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य शीघ्र निष्पादित करने तथा मोदी जी की 5 अक्टूबर को जोधपुर में प्रस्तावित आम सभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।भाजपा जिला मिडिया प्रमुख कमलेश ढेलडिया ने बताया कि बालोतरा के सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की जोधपुर में कल होने वाली आम सभा में भाग लेंगे।बैठक में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,के के विश्नोई,कानसिंह कोटड़ी,महेश बी चौहान, इंदाराम चौधरी,जयराम प्रजापत,विजयलक्ष्मी राजपुरोहित,मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,जोगेंद्र सिंह सिलोर,सोहन सिंह भायल,प्रभा सिंघवी,खेतसिंह कोटड़ी,समेत तमाम जिला भाजपा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री,सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!